Bihar में पत्नी की संदिग्ध मौत मामले में जाले BDO गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था अधिकारी

Bihar/Muzaffarpur: दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के बीडीओ (BDO) मनोज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर अपनी पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में गंभीर आरोप लगे हैं. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से पहले म

Bihar/Muzaffarpur: दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के बीडीओ (BDO) मनोज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर अपनी पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में गंभीर आरोप लगे हैं. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से पहले मनोज कुमार नेपाल भागने की तैयारी कर रहा था.

यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर का है, जहां 3 जुलाई 2026 की देर रात अमृता कुमारी की उनके कन्हौली स्थित घर पर मौत हो गई थी. घटना के बाद अमृता के भाई राजकुमार ने मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने 7 जुलाई 2026 को मनोज कुमार को पकड़ लिया, जिसकी पुष्टि सिटी एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी ने की है.

मृतक अमृता के परिवार का आरोप है कि मनोज कुमार और उसके परिवार वाले 10 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे. आरोप है कि दहेज के लिए अमृता को काफी प्रताड़ित किया गया और मारपीट की गई. शिकायत में यह भी कहा गया है कि जनवरी 2026 में घरेलू हिंसा के कारण अमृता की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था. परिवार ने आरोप लगाया है कि अमृता को जहर देकर मारा गया है.

इस मामले में मनोज कुमार के अलावा उनके माता-पिता, भाई अमन कुमार और बहन आरती कुमारी को भी नामजद किया गया है. साथ ही, एक अज्ञात महिला दारोगा का नाम भी सामने आया है, जिसके साथ मनोज कुमार के कथित अवैध संबंध होने की बात कही गई है. पुलिस अब एक साल पुराने सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है, जिसमें ससुराल वालों द्वारा अमृता के साथ मारपीट और उन्हें घसीटते हुए देखा जा सकता है.

मनोज कुमार और अमृता कुमारी ने साल 2020 में कोर्ट मैरिज की थी और बाद में 9 दिसंबर 2022 को सामाजिक रीति-रिवाजों से शादी हुई थी. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.