Bihar: बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं के जरिए अब 12वीं पास और कॉलेज जाने वाले छात्रों को इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। इस दौरान युवाओं को हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा, जि
Bihar: बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं के जरिए अब 12वीं पास और कॉलेज जाने वाले छात्रों को इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। इस दौरान युवाओं को हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा, जिससे उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ काम का अनुभव और आर्थिक मदद दोनों मिल सकेंगी।
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना में कितना मिलेगा पैसा
बिहार सरकार की मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत अलग-अलग योग्यता के हिसाब से स्टाइपेंड तय किया गया है। इस योजना में इंटर्नशिप की अवधि 3 महीने से लेकर 12 महीने तक की होगी।
- 12वीं पास युवाओं को ₹4,000 प्रति माह मिलेंगे।
- ITI डिप्लोमा पास उम्मीदवारों को ₹5,000 प्रति माह मिलेंगे।
- स्नातक (Graduate) और स्नातकोत्तर (PG) युवाओं को ₹6,000 प्रति माह मिलेंगे।
- अगर इंटर्नशिप गृह जिले से बाहर होती है, तो पहले 3 महीने ₹2,000 अतिरिक्त मिलेंगे।
- राज्य से बाहर इंटर्नशिप करने पर पूरी अवधि के लिए ₹5,000 अतिरिक्त सहायता DBT के जरिए दी जाएगी।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की क्या हैं शर्तें
केंद्र सरकार की इस योजना का मकसद युवाओं को देश की टॉप 500 कंपनियों में काम सिखाना है। इसमें 18 से 24 साल के वे युवा आवेदन कर सकते हैं जो अभी किसी फुल-टाइम नौकरी में नहीं हैं।
| विवरण |
जानकारी |
| स्टाइपेंड |
₹9,000 प्रति माह |
| एकमुश्त सहायता |
₹6,000 |
| अवधि |
12 महीने |
| पात्रता |
10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, BA, BCom, BSc, BCA, BBA |
| पारिवारिक आय |
8 लाख रुपये सालाना से कम |
शिवहर जिलाधिकारी ने दिए तेजी लाने के निर्देश
शिवहर की जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने जिला कौशल विकास समिति और जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र की बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि कौशल विकास और इंटर्नशिप कार्यक्रमों में तेजी लाई जाए ताकि जिले के अधिक से अधिक छात्र इसका लाभ उठा सकें।