Bihar में औद्योगिक निवेश की रफ्तार बढ़ी, 1628 करोड़ की 36 परियोजनाओं को मंजूरी, बांका में लगेगा अल्ट्राटेक का सीमेंट प्लांट

Bihar: राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 68वीं बैठक में कुल 1628 करोड़ रुपये की 36 नई परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले से राज्य में न

Bihar: राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 68वीं बैठक में कुल 1628 करोड़ रुपये की 36 नई परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले से राज्य में निवेश बढ़ेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने की। बैठक में तय किया गया कि राज्य के भीतर बड़े पैमाने पर उद्योगों की स्थापना की जाएगी ताकि औद्योगिक विकास की गति तेज हो सके। निवेश के इस पैकेज में सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बांका जिला के लिए है, जहाँ UltraTech का एक मेगा सीमेंट प्लांट लगाया जाएगा।

बिहार सरकार का लक्ष्य राज्य में मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है। इन 36 परियोजनाओं के लागू होने से अलग-अलग क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। औद्योगिक निवेश का यह सिलसिला न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा, बल्कि युवाओं को अपने ही राज्य में काम करने का मौका मिलेगा।