Bihar के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में जलजमाव से थमी रफ्तार

Bihar: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है जिससे राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। India Meteorological Department (IMD) ने आज 24 जिलों में तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किय

Bihar: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है जिससे राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। India Meteorological Department (IMD) ने आज 24 जिलों में तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना समेत कई इलाकों में सुबह से ही जोरदार बारिश हो रही है जिससे लोगों को उमस से राहत तो मिली है लेकिन सड़कों पर पानी भरने से मुश्किलें बढ़ गई हैं।

IMD के मुताबिक यह मौसम 5 या 6 अगस्त 2026 तक बना रह सकता है। पटना में 3 अगस्त को भारी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है और यह सिलसिला 6 अगस्त तक जारी रहेगा। इसके बाद 13 अगस्त तक रुक-रुक कर हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

पटना के कई प्रमुख इलाकों जैसे Boring Road, Dak Bungalow, Fraser Road, Gandhi Maidan, Rajendra Nagar, Kankarbagh, Ashok Rajpath और Bailey Road में भारी जलजमाव की खबरें हैं जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।

अगले 24 घंटों के लिए गोपालगंज, सीवान, किशनगंज, सुपौल और पश्चिम चंपारण में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं गोपालगंज और सीवान के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है।

अलर्ट वाले जिले
पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सारण, सीवान, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई

IMD Patna की रिपोर्ट के अनुसार इस साल बिहार में औसत से 43% कम बारिश हुई है। 2 अगस्त तक राज्य में केवल 299 mm बारिश दर्ज की गई है जबकि इस समय तक 522.2 mm बारिश होने की उम्मीद थी।