Bihar में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, कई DM हुए ट्रांसफर

Bihar: बिहार सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने और सरकारी कामों में तेजी लाने के लिए बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार रात को नोटिफिकेशन जारी कर 12 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सम्

Bihar: बिहार सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने और सरकारी कामों में तेजी लाने के लिए बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार रात को नोटिफिकेशन जारी कर 12 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सम्राट चौधरी सरकार के इस फैसले से कई जिलों के पूर्व डीएम और विभाग के सचिवों के पदों में बदलाव हुआ है।

इस फेरबदल में अनिमेष कुमार को नगर विकास का सचिव बनाया गया है, साथ ही वे BUDSCO के एमडी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वहीं, कपिल अशोक को कॉम्फेड का एमडी नियुक्त किया गया है। उनके पास आपदा प्रबंधन विभाग में OSD और डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के प्रभारी सचिव जैसी कई अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी होंगी।

भागलपुर के पूर्व डीएम नवल किशोर चौधरी को अब बिहार राज्य संचरण कंपनी लिमिटेड का एमडी बनाया गया है। वे नगर विकास एवं आवास विभाग में विशेष सचिव का अतिरिक्त काम भी देखेंगे। बांका के पूर्व डीएम नवदीप शुक्ला को कौशल विकास विभाग में विशेष सचिव और बिहार कौशल विकास मिशन का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।

प्रशासनिक बदलावों की पूरी सूची नीचे दी गई है:

अधिकारी का नाम नया पद/जिम्मेदारी
अनिमेष कुमार सचिव, नगर विकास एवं एमडी, BUDSCO
कपिल अशोक एमडी, COMFED
नवल किशोर चौधरी एमडी, बिहार राज्य संचरण कंपनी लिमिटेड
नवदीप शुक्ला विशेष सचिव, कौशल विकास विभाग
निलेश रामचंद्र देवरे विशेष सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग (अतिरिक्त प्रभार)
सौरभ जोरवाल एमडी, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड (अतिरिक्त प्रभार)
मुकेश कुमार लाल कृषि निदेशक
निशांत विवेक निदेशक, प्राथमिक शिक्षा
कुमार मंगलम सचिव, राजस्व बोर्ड
अभिषेक पलासिया संयुक्त सचिव, पथ निर्माण विभाग
स्पर्श गुप्ता अतिरिक्त कार्यकारी निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति
पवन कुमार सिन्हा विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग

इस पूरी प्रक्रिया में कुल 16 IAS अधिकारियों का तबादला हुआ है और चार अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं। इसके अलावा तीन नगर निगम आयुक्तों और तीन जिला विकास आयुक्तों (DDC) के पदों पर भी बदलाव किए गए हैं। सरकार का मानना है कि इन बदलावों से जन कल्याण के काम और विभागों की कार्यक्षमता में सुधार होगा।