Bihar में होमगार्ड परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी, मिनी प्रिंटर और मोबाइल के साथ 10 लोग हिरासत में
Bihar: पटना में होमगार्ड हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा के दौरान नकल का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में स्टूडेंट्स और शिक्षकों समेत कुल 10 लोगों को हिरासत में लिया है। परीक्षा केंद्र पर छापेमारी के दौ
Bihar: पटना में होमगार्ड हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा के दौरान नकल का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में स्टूडेंट्स और शिक्षकों समेत कुल 10 लोगों को हिरासत में लिया है। परीक्षा केंद्र पर छापेमारी के दौरान पुलिस को मिनी प्रिंटर और मोबाइल फोन भी मिले हैं।
यह पूरी घटना 29 जुलाई 2026 को बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) द्वारा आयोजित परीक्षा के दौरान हुई। गड़बड़ी पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजकीय बालक उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर पकड़ी गई। पकड़े गए लोगों में 3 शिक्षक (एक महिला और दो पुरुष) शामिल हैं। इसके अलावा हाजीपुर के रहने वाले राहुल नाम के एक सॉल्वर को भी पकड़ा गया है, जिसे चोरी-छिपे केंद्र के अंदर भेजा गया था। जांच में पता चला है कि स्कूल के एक इनविजिलेटर की भी इसमें मिलीभगत थी।
नकल का तरीका काफी अलग था। सॉल्वर राहुल ने बाथरूम में मिनी प्रिंटर लगाए थे और दो मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। बाहर से मोबाइल के जरिए अभ्यर्थियों के रोल नंबर भेजे जा रहे थे, जिसके आधार पर वह छोटे-छोटे प्रिंट निकालकर छात्रों तक पहुंचा रहा था। SDPO-2 साकेत कुमार ने बताया कि मजिस्ट्रेट और परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मियों की सतर्कता की वजह से इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ। शास्त्रीनगर थाने में मजिस्ट्रेट के आवेदन पर सभी आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।