Bihar में बुजुर्गों के लिए जमीन रजिस्ट्री हुई आसान, अब 75 साल से ज्यादा उम्र वालों के घर आकर होगा निबंधन

Bihar: मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की है। अब 75 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को जमीन या संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस सेवा

Bihar: मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की है। अब 75 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को जमीन या संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस सेवा की शुरुआत मुख्यमंत्री ने शनिवार, 11 जुलाई 2026 को हाजीपुर से की।

इस सुविधा को ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान के तहत लाया गया है, जो सरकार के ‘सात निश्चय-3’ कार्यक्रम का हिस्सा है। पहले यह योजना 80 साल से ऊपर के लोगों के लिए सोची गई थी, लेकिन लॉन्च के दौरान मुख्यमंत्री ने इसकी पात्रता घटाकर 75 वर्ष कर दी। अब मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट सीधे बुजुर्गों के घर जाएगी, जिसमें लैपटॉप, इंटरनेट, बायोमेट्रिक डिवाइस और आधार ऑथेंटिकेशन जैसे जरूरी उपकरण होंगे।

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन स्लॉट बुक करना होगा और उम्र के वेरिफिकेशन के लिए अपना आधार कार्ड अपलोड करना होगा। घर पर ही दस्तावेजों की जांच और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हालांकि, यह सुविधा वैकल्पिक है और जो लोग चाहें वे पहले की तरह रजिस्ट्री ऑफिस जाकर भी अपना काम करा सकते हैं।

घर बैठे निबंधन के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने पेपरलेस लैंड रजिस्ट्रेशन सिस्टम की भी शुरुआत की है। अब संपत्ति के दस्तावेज डिजिटल तरीके से स्टोर किए जाएंगे जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल होगा ताकि वेरिफिकेशन जल्दी और सही तरीके से हो सके। जमीन की ऑनलाइन जांच और जियो-टैगिंग के लिए GIS तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिसकी शुरुआती जांच अंचल अधिकारी (CO) करेंगे।

फिलहाल इस सेवा को पटना और हाजीपुर के 10 निबंधन कार्यालयों में शुरू किया गया है, जिसे आने वाले समय में पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव समेत कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।