Bihar के किसानों के लिए खुशखबरी, सूर्यमुखी की खेती के साथ मधुमक्खी पालन से बढ़ेगी कमाई
Bihar: राज्य सरकार ने खेती-किसानी को और ज्यादा मुनाफे वाला बनाने के लिए एक नई योजना शुरू की है। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ऐलान किया है कि अब बिहार में सूर्यमुखी की खेती के साथ-साथ मधुमक्खी पालन को भी बढ़ावा दिया ज
Bihar: राज्य सरकार ने खेती-किसानी को और ज्यादा मुनाफे वाला बनाने के लिए एक नई योजना शुरू की है। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ऐलान किया है कि अब बिहार में सूर्यमुखी की खेती के साथ-साथ मधुमक्खी पालन को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इस एकीकृत मॉडल से किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को टिकाऊ बनाने की कोशिश की जा रही है।
इस नई पहल के तहत किसानों को सूर्यमुखी के खेतों में मधुमक्खी पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इस मॉडल से न केवल शहद का उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि मधुमक्खियों की मदद से फसलों के परागण में सुधार होगा, जिससे सूर्यमुखी की पैदावार भी बेहतर होगी। यह कदम बिहार की कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।