Bihar में फिर लागू हुई जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था, राज्य को 4 जोन और 12 रेंज में बांटा गया

Bihar: बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पुरानी जोन और रेंज वाली पुलिस व्यवस्था को एक बार फिर लागू कर दिया है। यह नई व्यवस्था 2

Bihar: बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पुरानी जोन और रेंज वाली पुलिस व्यवस्था को एक बार फिर लागू कर दिया है। यह नई व्यवस्था 29 जुलाई 2026 से प्रभावी हो गई है और गृह विभाग ने इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

पुलिस मुख्यालय ने पहले ही इस व्यवस्था को बहाल करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था जिसे अब मंजूरी मिल गई है। दरअसल, 13 अगस्त 2019 को जोन व्यवस्था को खत्म कर दिया गया था, लेकिन उस बदलाव से अपराध नियंत्रण और निगरानी में उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिले थे। अब इस पुराने ढांचे को वापस लाकर पुलिसिंग को और मजबूत करने की कोशिश की गई है।

नई व्यवस्था के तहत पूरे बिहार को चार मुख्य पुलिस जोन में बांटा गया है, जिनमें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर शामिल हैं। हर जोन का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक (IG) रैंक के अधिकारी करेंगे, जबकि उनके नीचे आने वाली रेंज की जिम्मेदारी पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) स्तर के अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

पुलिस जोन शामिल रेंज और जिले
पटना जोन केंद्रीय क्षेत्र पटना (पटना, नालंदा), मगध रेंज (गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, अरवल), शाहाबाद रेंज (बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर)
मुजफ्फरपुर जोन तिरहुत रेंज (मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी), चंपारण रेंज (पूर्वी व पश्चिम चंपारण, बगहा), सारण रेंज (सारण, सीवान, गोपालगंज)
दरभंगा जोन मिथिला रेंज (दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर), कोशी रेंज (सहरसा, सुपौल, मधेपुरा), पूर्णिया रेंज (पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया)
भागलपुर जोन पूर्वी क्षेत्र (भागलपुर, बांका, नवगछिया), मुंगेर रेंज (मुंगेर, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय), बेगूसराय रेंज (बेगूसराय, खगड़िया)

इस नई प्रशासनिक व्यवस्था को जमीन पर उतारने के लिए बिहार पुलिस में अब बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे जिलों की निगरानी अब और अधिक प्रभावी तरीके से हो सकेगी।