Bihar में फिर लागू हुई जोनल पुलिस व्यवस्था, अपराध नियंत्रण के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Bihar: राज्य की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बिहार सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने राज्य में एक बार फिर जोनल पुलिस व्यवस्था को लागू कर दिया है। गृह विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है,

Bihar: राज्य की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बिहार सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने राज्य में एक बार फिर जोनल पुलिस व्यवस्था को लागू कर दिया है। गृह विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिससे अब पुलिस प्रशासन की निगरानी और अपराधों पर लगाम लगाना पहले से आसान होगा।

यह नई व्यवस्था 29 जुलाई, 2026 से प्रभावी हो गई है। इससे पहले 13 अगस्त, 2019 को इस सिस्टम को खत्म कर दिया गया था, लेकिन सरकार को लगा कि पुरानी व्यवस्था के बिना अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक निगरानी में उतने अच्छे नतीजे नहीं मिल रहे थे। अब पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर सरकार ने इसे दोबारा शुरू करने की मंजूरी दे दी है।

इस नए ढांचे के तहत पूरे राज्य को चार मुख्य पुलिस जोन में बांटा गया है। हर जोन का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक (IG) करेंगे और उनके नीचे आने वाली रेंज की जिम्मेदारी पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संभालेंगे। सरकार का मानना है कि इस सिस्टम से जिलों के बीच तालमेल बेहतर होगा और किसी भी आपात स्थिति या आपदा प्रबंधन में पुलिस तेजी से काम कर पाएगी।

पुलिस जोन शामिल रेंज
पटना जोन पटना सेंट्रल रेंज, मगध रेंज और शाहाबाद रेंज
मुजफ्फरपुर जोन तिरहुत रेंज, चंपारण रेंज और सारण रेंज
दरभंगा जोन मिथिला रेंज, कोशी रेंज और पूर्णिया रेंज
भागलपुर जोन पूर्वी क्षेत्र (भागलपुर), मुंगेर रेंज और बेगूसराय रेंज

इस बदलाव के बाद अब बिहार पुलिस में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग की तैयारी शुरू हो गई है। जोन प्रमुख अब अपने इलाके के जिलों की ज्यादा बारीकी से निगरानी कर सकेंगे, जिससे हर क्षेत्र की जरूरत के हिसाब से पुलिसिंग की रणनीति बनाना आसान होगा।