Bihar के गोपालगंज में लुटेरी दुल्हन का शिकार हुआ UP का दूल्हा, शादी के कुछ घंटे बाद गहने और कैश लेकर फरार

Gopalganj: बिहार के गोपालगंज जिले में शादी के नाम पर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के आगरा से एक युवक अपनी दुल्हन को लेने आया था, लेकिन शादी के कुछ ही घंटों बाद दुल्हन अपने साथियों के साथ गहने और नक

Gopalganj: बिहार के गोपालगंज जिले में शादी के नाम पर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के आगरा से एक युवक अपनी दुल्हन को लेने आया था, लेकिन शादी के कुछ ही घंटों बाद दुल्हन अपने साथियों के साथ गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। इस घटना के दौरान बदमाशों ने दूल्हे और उसके परिवार के साथ मारपीट भी की।

यह पूरी घटना 7 अगस्त 2026 की है। आगरा के लो मंडी थाना क्षेत्र के नवगश्त मोहल्ला निवासी दिलीप कुमार की शादी गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर में हुई थी। इस शादी की सेटिंग आगरा में ही रहने वाली एक महिला ने कराई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद जब दूल्हा और उसका परिवार घर वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में बाइक सवार चार लोगों ने उन्हें घेर लिया।

हमलावरों ने दिलीप कुमार और उनके परिजनों के साथ मारपीट की और दुल्हन को अपने साथ लेकर रफूचक्कर हो गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शादी तय करने के नाम पर उनसे पहले ही 1.20 लाख रुपये लिए गए थे। इसके अलावा दुल्हन अपने साथ मंगलसूत्र, सोने की चेन, अंगूठी और पायल जैसे गहने भी ले गई, जो दूल्हे और उसकी बहन ने दिए थे।

इस मामले में दिलीप कुमार ने गोपालगंज के नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लुटेरी दुल्हन और उसके गैंग की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गैंग के कुछ ठिकानों का पता चला है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में इस तरह के गिरोह सक्रिय हैं जो शादी के बहाने लोगों को ठगते हैं।