Bihar में शादी समारोह के दौरान देवरिया के डांसर की गोली मारकर हत्या, जबरन डांस का दबाव बना रहे थे बदमाश
Bihar/Gopalganj: बिहार के गोपालगंज जिले में एक शादी समारोह के दौरान खौफनाक वारदात हुई है। यहाँ उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले एक डांसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना गुरुवार रात कटेया थाना क्षेत्र के पट
Bihar/Gopalganj: बिहार के गोपालगंज जिले में एक शादी समारोह के दौरान खौफनाक वारदात हुई है। यहाँ उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले एक डांसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना गुरुवार रात कटेया थाना क्षेत्र के पटोहवा गांव में महेंद्र कुशवाहा के घर पर हुई, जहाँ बारात देवरिया के बघौचघाट से आई थी।
मृतक की पहचान 32 वर्षीय सोनू गोंड के रूप में हुई है, जो देवरिया के महुआ पाटन गांव का निवासी था। सोनू महिला वेशभूषा में डांस करता था और पिछले सात सालों से रामायण यादव की नाच ड्रामा पार्टी में काम कर रहा था। सोनू अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था, जो अपने तीन बच्चों और छोटे भाई का पेट पाल रहा था।
बताया जा रहा है कि ऑर्केस्ट्रा के दौरान कुछ अज्ञात युवकों ने सोनू पर अपनी पसंद का गाना बजाने और उसे जबरन एक सुनसान जगह पर ले जाने का दबाव बनाया। जब सोनू ने उनकी बात मानने से इनकार किया और विरोध किया, तो एक हमलावर ने उसके पेट में गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
इस मामले में नाच ड्रामा पार्टी के मालिक और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामायण यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कटेया थाना के एसएचओ अवधेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।