Bihar के गया में दिव्यांग पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार; 6 घंटे में पुलिस ने सुलझाया मामला
Bihar/Gaya: गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के कुजेसर गांव में एक दिव्यांग व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा प्राथमिकी दर्ज होने के महज छह घंटे के भीतर कर लिया है। मामले मे
Bihar/Gaya: गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के कुजेसर गांव में एक दिव्यांग व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा प्राथमिकी दर्ज होने के महज छह घंटे के भीतर कर लिया है। मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजदेव भारती के रूप में हुई है, जो कुजेसर गांव के कसाई टोला के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार, यह पूरी वारदात प्रेम-प्रसंग और अवैध संबंधों के विवाद के कारण हुई। ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तकनीकी जांच और सबूतों के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया है।
जांच में पता चला कि राजा आलम नाम का व्यक्ति मृतक की पत्नी का प्रेमी है। पत्नी के उकसाने पर राजा आलम ने ही इस हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने राजा आलम, मृतक की पत्नी, रोहित कुमार और मोहम्मद मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया है। राजा आलम का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और उसके खिलाफ झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना में कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजदेव भारती की हत्या संभवतः मुंह और नाक दबाकर की गई है, क्योंकि शरीर पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, सटीक जानकारी के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमएमसीएच गया भेजा गया है।
एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी और एसडीपीओ इमामगंज के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) बनाया गया था। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम और तकनीकी शाखा की मदद ली गई। इस दुखद घटना के बाद राजदेव भारती के पीछे उनके चार छोटे बेटे रह गए हैं। पुलिस अब अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।