Bihar: राज्य के सीतामढ़ी और पटना जिलों में रसोई गैस सिलेंडर रिसाव की वजह से दो अलग-अलग दर्दनाक हादसे हुए हैं। इन घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई है। सीतामढ़ी में एक बेटी ने अपने पिता को बचाने की कोशिश में आग में छलांग
Bihar: राज्य के सीतामढ़ी और पटना जिलों में रसोई गैस सिलेंडर रिसाव की वजह से दो अलग-अलग दर्दनाक हादसे हुए हैं। इन घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई है। सीतामढ़ी में एक बेटी ने अपने पिता को बचाने की कोशिश में आग में छलांग लगा दी, जबकि पटना में भाई-बहन की जलकर मौत हो गई।
सीतामढ़ी और पटना में क्या हुआ हादसा
सीतामढ़ी के पुपरी थाना क्षेत्र के मधुबनी रोड पर शुक्रवार रात खाना बनाते समय सिलेंडर लीक हुआ और घर में आग लग गई। इसमें 50 साल के विनोद कुमार और उनकी 10 साल की बेटी छोटी कुमारी की मौत हो गई। वहीं पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के खास महल इलाके में नाश्ता बनाते समय गैस रिसाव हुआ। इस हादसे में 16 साल के सन्नी और 14 साल की अंजनी की मौत हो गई, जबकि उनकी मां पूनम देवी गंभीर रूप से झुलस गई हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।
सिलेंडर हादसे में मिलने वाले बीमा और मुआवजे के नियम
गैस सिलेंडर से होने वाले हादसों के लिए सरकार और कंपनियों द्वारा बीमा कवर दिया जाता है। वैध कनेक्शन धारकों के लिए नियम इस प्रकार हैं:
| विवरण |
मुआवजा राशि |
| कुल दुर्घटना बीमा कवर |
50 लाख रुपये तक |
| मृत्यु होने पर |
6 लाख रुपये तक प्रति व्यक्ति |
| घायल होने पर |
2 लाख रुपये तक |
| संपत्ति के नुकसान पर |
2 लाख रुपये तक |
बीमा लाभ पाने के लिए क्या करना होगा
अगर किसी परिवार के साथ ऐसा हादसा होता है, तो बीमा का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाने होते हैं। सबसे पहले स्थानीय थाने में FIR दर्ज कराना जरूरी है। इसके बाद मेडिकल रिपोर्ट या मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार रखना होता है। इन सभी दस्तावेजों के साथ अपनी गैस एजेंसी को तुरंत सूचित करना अनिवार्य है ताकि मुआवजे की प्रक्रिया शुरू हो सके।