Bihar के लिए 7900 करोड़ का शिक्षा पैकेज, मंत्री मिथिलेश तिवारी ने धर्मेंद्र प्रधान से की मांग

Bihar: राज्य की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और डिजिटल बनाने के लिए बिहार सरकार ने केंद्र से एक बड़े पैकेज की मांग की है। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर 7900 क

Bihar: राज्य की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और डिजिटल बनाने के लिए बिहार सरकार ने केंद्र से एक बड़े पैकेज की मांग की है। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर 7900 करोड़ रुपये के विशेष शिक्षा पैकेज का प्रस्ताव रखा है। यह मांग दिल्ली में 22 जुलाई 2026 को शुरू हुई दो दिवसीय प्रगति समीक्षा बैठक के दौरान की गई।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि बिहार में विद्यार्थियों की संख्या बहुत ज्यादा है और कई जिलों में संसाधनों की कमी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए केंद्र के सहयोग की जरूरत है। इस पैकेज का मुख्य उद्देश्य स्कूलों को स्मार्ट बनाना और पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार लाना है।

राज्य सरकार ने इस राशि का पूरा ब्यौरा केंद्र को सौंपा है, जिसमें अलग-अलग जरूरतों के लिए बजट मांगा गया है।

किस काम के लिए मांगी गई राशि (करोड़ में)
स्कूल भवनों, लैब, लाइब्रेरी और डिजिटल क्लास के लिए 3000
आकांक्षी जिलों में शिक्षा सुधार और बालिका शिक्षा के लिए 2000
स्मार्ट क्लास, AI लर्निंग और डिजिटल ट्रेनिंग के लिए 1000
संस्कृत विद्यालयों के भवन और संसाधनों के लिए 500
नौ प्रमंडलों में आधुनिक संस्कृत विद्यापीठ की स्थापना के लिए 900

बिहार सरकार पहले से ही शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है। राज्य में अब तक 1.31 करोड़ से ज्यादा विद्यार्थियों की APAAR ID बनाई जा चुकी है और मिशन निपुण बिहार के जरिए बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार हुआ है। अब यह प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास है और वहां से फैसले का इंतजार है।