Bihar के दरभंगा में महिला की संदिग्ध मौत, 10 साल के बेटे ने सास पर लगाया जहर देने का आरोप

Darbhanga: बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के सुसारी गांव में एक 25 वर्षीय महिला प्रीति कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव है और मायके वालों ने सास पर गंभीर आरोप लगाए ह

Darbhanga: बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के सुसारी गांव में एक 25 वर्षीय महिला प्रीति कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव है और मायके वालों ने सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना मंगलवार रात की है। प्रीति कुमारी के भाई राघव कुमार ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। आरोप है कि उसकी सास ने गर्म पानी में जहर मिलाकर प्रीति को पिलाया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा खुलासा प्रीति के 10 साल के बेटे अभिनव ने किया। उसने परिजनों और पुलिस को बताया कि उसकी दादी ने उसकी मां को गर्म पानी दिया था, जिसे पीने के बाद उनकी हालत खराब हो गई।

बताया जाता है कि प्रीति का पति अनिल राय राजस्थान में काम करता है। प्रीति ने अपनी मौत से करीब आधे घंटे पहले अपनी मां और बहन को वीडियो कॉल किया था और बताया था कि वह पानी भरने जा रही है। इसके कुछ समय बाद ही पति अनिल राय ने परिवार को उसकी मौत की खबर दी।

परिजनों का कहना है कि राजस्थान में रहने के दौरान प्रीति को पति और ससुराल वालों ने काफी प्रताड़ित किया था, जिसकी वजह से वह अपने मायके आ गई थी। करीब चार महीने पहले समझौते के बाद वह वापस ससुराल गई थी। उसकी सास, जो राजस्थान में रहती थी, इस घटना से कुछ दिन पहले ही गांव आई थी।

बहेड़ी थाना प्रभारी सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित के भाई से आवेदन मिला है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।