Bihar के Darbhanga में नाबालिग नौकरानी का यौन शोषण, शादी का झांसा देकर कराया दो बार अबॉर्शन

Darbhanga: बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर के मालिक के बेटे ने अपनी ही नाबालिग नौकरानी को शादी का लालच देकर उसका यौन शोषण किया। आरोप है कि पिछले तीन सालों से यह सिलसिला चल रहा

Darbhanga: बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर के मालिक के बेटे ने अपनी ही नाबालिग नौकरानी को शादी का लालच देकर उसका यौन शोषण किया। आरोप है कि पिछले तीन सालों से यह सिलसिला चल रहा था और इस दौरान आरोपी ने पीड़िता का दो बार गर्भपात भी कराया।

मामले की जानकारी मिली कि पीड़िता 2024 और 2025 में गर्भवती हुई थी, जिसके बाद उसका अबॉर्शन कराया गया। जब यह बात सामने आई तो 12 मई को गांव में एक पंचायत बुलाई गई। इस पंचायत में मामले को दबाने के लिए पीड़िता के परिवार को ढाई लाख रुपये देने का ऑफर दिया गया, लेकिन परिवार ने पैसों के लालच में आने से इनकार कर दिया और न्याय की मांग की।

पीड़िता के परिवार की शिकायत पर 1 जून को पुलिस ने मामला दर्ज किया। दरभंगा के महिला थाना की प्रभारी Pushplata Kumari ने बताया कि आरोपी Santosh Kumar के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता फिलहाल तीन महीने की गर्भवती है।

ताजा जानकारी के अनुसार, आरोपी Santosh Kumar और उसके परिवार के सदस्य फिलहाल फरार हैं। पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं।