Bihar: दानापुर मंडल से चलने वाली कई ट्रेनें आज, 11 अप्रैल 2026 को रद्द रहेंगी. इसके साथ ही कई ट्रेनों के समय और उनके रूट में बदलाव किया गया है. यह सब रामपुर डुमरा और बड़हिया स्टेशनों पर सिग्नलिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग के काम
Bihar: दानापुर मंडल से चलने वाली कई ट्रेनें आज, 11 अप्रैल 2026 को रद्द रहेंगी. इसके साथ ही कई ट्रेनों के समय और उनके रूट में बदलाव किया गया है. यह सब रामपुर डुमरा और बड़हिया स्टेशनों पर सिग्नलिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग के काम की वजह से हुआ है. पूर्व मध्य रेलवे के CPRO सरस्वती चंद्र ने इसकी जानकारी दी है.
कौन सी ट्रेनें आज रद्द रहेंगी
रेलवे के मुताबिक आज 11 अप्रैल को दो मेमू ट्रेनें पूरी तरह कैंसिल कर दी गई हैं. प्रभावित ट्रेनें इस प्रकार हैं:
- गाड़ी संख्या 63331 किऊल-मोकामा मेमू
- गाड़ी संख्या 63332 मोकामा-किऊल मेमू
रूट में बदलाव और देरी की जानकारी
कुछ ट्रेनों को उनके तय रास्ते के बजाय दूसरे रूट से चलाया जाएगा, जिससे वे कुछ स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी. वहीं कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है.
| ट्रेन नंबर और नाम |
बदलाव की जानकारी |
| 13332 पटना-धनबाद एक्सप्रेस |
बख्तियारपुर, बिहारशरीफ, शेखपुरा और किऊल के रास्ते जाएगी. बाढ़, मोकामा, हाथीदह और बड़हिया में नहीं रुकेगी. |
| 63209 देवघर-पटना मेमू |
लखीसराय, शेखपुरा, बिहारशरीफ और बख्तियारपुर के रास्ते चलेगी. मोकामा, बाढ़ और बड़हिया समेत कई स्टेशनों पर नहीं रुकेगी. |
| 18420 जयनगर-पुरी एक्सप्रेस |
जयनगर से 3 घंटे की देरी से खुलेगी. |
| 15658 कामाख्या-दिल्ली एक्सप्रेस |
कामाख्या से 2 घंटे की देरी से खुलेगी. |
इन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनों को नियंत्रित करके चलाया जाएगा, जिससे यात्रियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.
- गाड़ी संख्या 13208 पटना-जसीडीह एक्सप्रेस: 105 मिनट नियंत्रित
- गाड़ी संख्या 63210 पटना-देवघर मेमू: 35 मिनट नियंत्रित
- गाड़ी संख्या 63276 पटना-किऊल मेमू: 25 मिनट नियंत्रित
- गाड़ी संख्या 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस: 95 मिनट नियंत्रित
- गाड़ी संख्या 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई-कोलकाता एक्सप्रेस: 125 मिनट नियंत्रित