Bihar में अपराध दर घटी और नक्सलवाद खत्म, DGP विनय कुमार ने की 50 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की घोषणा
Bihar: बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि राज्य में हत्या और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में अच्छी कमी आई है। साथ ही, बिहार अब पूरी तरह से नक्स
Bihar: बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि राज्य में हत्या और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में अच्छी कमी आई है। साथ ही, बिहार अब पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो गया है और आने वाले समय में पुलिस बल को और मजबूत करने के लिए हजारों नई भर्तियां की जाएंगी।
डीजीपी ने जानकारी दी कि बिहार में हत्या के मामलों में 10.1% और डकैती के मामलों में 31.32% की गिरावट दर्ज की गई है। दंगों के मामलों में भी पिछले साल के मुकाबले 18.97% की कमी आई है। पुलिस का कहना है कि सही समय पर खुफिया जानकारी मिलने और त्वरित कार्रवाई की वजह से अपराधों में यह कमी आई है।
नक्सलवाद पर लगाम लगाते हुए डीजीपी ने बताया कि अब राज्य का कोई भी जिला उग्रवाद प्रभावित नहीं है। साल 2013 में जहां 22 जिले नक्सल प्रभावित थे, वहीं अब यह संख्या शून्य हो गई है। पुलिस बल की मजबूती पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगले डेढ़ साल में 50,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। राजगीर में बिहार पुलिस अकादमी के 18वें स्थापना दिवस पर 10,000 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की भर्ती की भी घोषणा की गई।
वहीं, भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी मामले में न्यायिक जांच अभी जारी है। इस मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और परिवार के एक योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। घटना में शामिल एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया गया है और अधिक बल प्रयोग करने वाले अन्य पुलिसकर्मियों की भी जांच हो रही है। जांच में सहयोग न करने और गायब रहने के आरोप में अधिकारी अक्षय कुमार को निलंबित कर जेल भेजा गया था, साथ ही पांच निलंबित पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला भी दर्ज किया गया है।