Bihar में क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश कुमार बने DSP, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सौंपा ऑफर लेटर

Bihar: बिहार के दो स्टार क्रिकेटर्स आकाशदीप और मुकेश कुमार अब पुलिस विभाग में बड़े अफसर होंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में एक कार्यक्रम के दौरान दोनों खिलाड़ियों को DSP पद के लिए ऑफर लेटर दिया। इस मौके पर दोनों

Bihar: बिहार के दो स्टार क्रिकेटर्स आकाशदीप और मुकेश कुमार अब पुलिस विभाग में बड़े अफसर होंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में एक कार्यक्रम के दौरान दोनों खिलाड़ियों को DSP पद के लिए ऑफर लेटर दिया। इस मौके पर दोनों खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

यह नियुक्ति बिहार सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत की गई है। सरकार ने इसके लिए ‘बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ी सीधी नियुक्ति (संशोधन) नियमावली, 2026’ लागू की है। इस नियम के तहत ओलंपिक पदक विजेताओं, भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों और एशियाई या कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वालों को पे लेवल-09 (ग्रेड पे ₹5,400) पर सीधी नौकरी दी जाएगी।

रोहतास जिले के आकाशदीप और गोपालगंज के मुकेश कुमार दोनों ने 19वें एशियाई खेलों 2022 में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था। आकाशदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। खेल मंत्री Shreyasi Singh ने बताया कि सरकार खिलाड़ियों की सुरक्षा और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिले।

नियमों के मुताबिक, यह नियुक्ति शुरुआती छह महीने के लिए प्रोविजनल होगी, जिसके बाद चरित्र सत्यापन किया जाएगा। साथ ही, इन खिलाड़ियों को एक बॉन्ड साइन करना होगा कि वे जॉइनिंग के बाद अगले पांच साल तक प्रतिस्पर्धी खेलों में एक्टिव रहेंगे। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक Ravindran Shankaran ने जानकारी दी कि पिछले दो सालों में राज्य सरकार ने कुल 180 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी है।

इसी कार्यक्रम में 19 अन्य खिलाड़ियों को भी नियुक्ति पत्र दिए गए और 637 खिलाड़ियों को बिहार खेल छात्रवृत्ति योजना-2026 के तहत चयन पत्र मिले। इन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग, डाइट, स्पोर्ट्स किट और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सरकारी मदद मिलेगी।