Bihar के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया बिहार संग्रहालय का दौरा, बुनकरों के लिए की बड़ी घोषणा
Bihar: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित बिहार संग्रहालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय के 11वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया और वहां लगी ‘कागज़ की कश्ती’ प्रदर्शनी को देखा। प्रदर्शनी म
Bihar: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित बिहार संग्रहालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय के 11वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया और वहां लगी ‘कागज़ की कश्ती’ प्रदर्शनी को देखा। प्रदर्शनी में एक मूर्ति को देखकर मुख्यमंत्री मुस्कुराने लगे। इस मौके पर उन्होंने राज्य की लोक कला और संस्कृति को सहेजने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर बुनकरों की मदद के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बुनकरों को हरसंभव सरकारी सहायता दी जाएगी। सरकार ने यूआईडी उत्कीर्ण हथकरघा धारकों के लिए 1.0065 करोड़ रुपये की कार्यशील पूंजी सहायता और 29 हजार विद्युतकरघा बुनकरों के लिए 2.62 करोड़ रुपये का बिजली अनुदान स्वीकृत किया है। इस मदद से गया, भागलपुर, बांका, नालंदा, पटना और पश्चिम चंपारण जिलों के बुनकरों को लाभ मिलेगा।
सम्राट चौधरी ने पटना के खादी मॉल से उत्पाद खरीदे और यूपीआई के जरिए भुगतान किया। उन्होंने लोगों से ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने और स्थानीय कारीगरों का साथ देने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने घोषणा की कि पटना में 1 एकड़ जमीन पर युवाओं के लिए एक नया विश्व स्तरीय संग्रहालय बनाया जाएगा।
संग्रहालय में कलाकार राजेश राम की ‘कागज़ की कश्ती: बचपन की यादों को फिर से खोजना’ प्रदर्शनी लगी है, जिसकी कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने सराहना की। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 2027 में बिहार संग्रहालय के स्थापना दिवस पर एक अंतरराष्ट्रीय लोक कला उत्सव आयोजित किया जाएगा, जिससे बिहार की संस्कृति को दुनिया भर में पहचान मिलेगी।