Bihar में विकास की बड़ी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी ने ₹11,464 करोड़ की 2,476 योजनाओं का किया उद्घाटन
Bihar: बिहार सरकार के ‘सेवा, संकल्प और समर्पण’ के 100 दिन पूरे होने पर राज्य को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बीआईटी मेसरा परिसर में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान विकास की नई तस्वीर पेश
Bihar: बिहार सरकार के ‘सेवा, संकल्प और समर्पण’ के 100 दिन पूरे होने पर राज्य को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बीआईटी मेसरा परिसर में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान विकास की नई तस्वीर पेश की। इस मौके पर उन्होंने राज्य के अलग-अलग हिस्सों के लिए ₹11,464 करोड़ की लागत वाली कुल 2,476 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और आम जनता के जीवन को आसान बनाना है। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि सरकार का पूरा ध्यान विकास को नई दिशा देने पर है ताकि राज्य के हर कोने तक सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंच सके। यह कदम बिहार के विकास की गति को तेज करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।