Bihar में आधुनिक बस सेवा की शुरुआत, CM ने 400 इलेक्ट्रिक और नई डीलक्स बसों को दिखाई हरी झंडी
Bihar: बिहार के लोगों के लिए सफर अब और आसान और आरामदायक होने वाला है। मुख्यमंत्री Samrat Chaudhary ने शनिवार को पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में एक बड़े कार्यक्रम के दौरान राज्य में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की शुरुआत की।
Bihar: बिहार के लोगों के लिए सफर अब और आसान और आरामदायक होने वाला है। मुख्यमंत्री Samrat Chaudhary ने शनिवार को पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में एक बड़े कार्यक्रम के दौरान राज्य में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने पर्यावरण को बचाने वाली इलेक्ट्रिक बसों और नई डीलक्स बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत राज्य में कुल 400 इलेक्ट्रिक बसें उतारी गई हैं। इसके साथ ही Bihar State Road Transport Corporation (BSRTC) की नई डीलक्स बसें भी सड़कों पर उतरेंगी। सरकार का मुख्य मकसद राज्य में एक ऐसा ट्रांसपोर्ट सिस्टम बनाना है जो आधुनिक हो और जिससे प्रदूषण भी कम हो।
इस नई व्यवस्था से आम यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी कनेक्टिविटी सुधरेगी। इलेक्ट्रिक बसों के आने से पर्यावरण पर पड़ने वाला बुरा असर कम होगा और लोगों को यात्रा के दौरान नई सुविधाओं का लाभ मिलेगा।