Bihar में जीविका अभ्यर्थियों को मिली नौकरी, CM सम्राट चौधरी ने 2,446 लोगों को बांटे नियुक्ति पत्र
Bihar: राज्य में ग्रामीण विकास और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। पटना के शास्त्रीनगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘जीविक
Bihar: राज्य में ग्रामीण विकास और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। पटना के शास्त्रीनगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘जीविका’ के तहत चुने गए 2,446 अभ्यर्थियों को उनके नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं की आर्थिक ताकत पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महिलाओं का बहुत बड़ा हाथ है। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य की अर्थव्यवस्था में महिलाओं का योगदान लगभग 1.36 लाख करोड़ रुपये है। सरकार का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाया जाए।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के लिए राज्य के भीतर ही रोजगार के अवसर पैदा करने और महिलाओं के आर्थिक उत्थान पर पूरा ध्यान दे रही है। उन्होंने यह भी जिक्र किया कि अब तक करीब 1.81 करोड़ महिलाओं को सरकारी मदद मिल चुकी है। जीविका के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में विकास की नई रफ्तार आएगी और लोगों की आमदनी बढ़ेगी।