Bihar में कोचिंग संस्थानों के लिए बनेगा अलग सेंटर, CM सम्राट चौधरी ने लिया बड़ा फैसला

Bihar: पटना में खान सर और रौशन आनंद सर के बीच चल रहे कोचिंग विवाद के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ा निर्णय लिया है। सीएम ने कहा है कि अब कोचिंग संस्थानों के लिए पटना शहर से अलग एक जगह तय की जाएगी। सरकार का मकसद

Bihar: पटना में खान सर और रौशन आनंद सर के बीच चल रहे कोचिंग विवाद के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ा निर्णय लिया है। सीएम ने कहा है कि अब कोचिंग संस्थानों के लिए पटना शहर से अलग एक जगह तय की जाएगी। सरकार का मकसद कोचिंग सेंटर्स के लिए एक व्यवस्थित केंद्र विकसित करना है ताकि शहर की व्यवस्था बेहतर हो सके।

इस फैसले के साथ ही बिहार सरकार ने कोचिंग संस्थानों के लिए कड़े नियम भी लागू किए हैं। 9 जून 2026 को जारी गाइडलाइन्स के मुताबिक, अब सभी प्राइवेट कोचिंग संस्थानों को अपने पास पढ़ने वाले छात्रों की पूरी जानकारी जिला प्रशासन को देनी होगी। साथ ही, स्कूल और कॉलेज के समय के दौरान कोचिंग क्लास चलाने पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, यह नियम उन छात्रों पर लागू नहीं होगा जिन्होंने अपनी रेगुलर पढ़ाई पूरी कर ली है। शिक्षा विभाग को इन नियमों को लागू करने के लिए विस्तृत रेगुलेशन बनाने का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए एक मेगा प्लान भी बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी स्कूलों और कॉलेजों की हालत इतनी बेहतर कर देगी कि छात्रों को प्राइवेट कोचिंग की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। इस योजना के तहत सभी ब्लॉकों में मॉडल स्कूल खोले जाएंगे और बिहार के उन 211 ब्लॉकों में नए डिग्री कॉलेज बनाए जाएंगे जहां अभी ऐसी सुविधा नहीं है। सीएम का लक्ष्य शिक्षा प्रणाली में अनुशासन, पारदर्शिता और गुणवत्ता लाना है ताकि धीरे-धीरे कोचिंग सेंटर्स पर निर्भरता खत्म हो सके।