Bihar: पटना के गांधी मैदान में जुटे राज्य भर के चौकीदार-दफादार, मानदेय और पुश्तैनी नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन
Bihar: पटना के गांधी मैदान में आज बिहार के अलग-अलग जिलों से आए चौकीदार और दफादार बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए हैं। ये लोग अपनी कई पुरानी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने
Bihar: पटना के गांधी मैदान में आज बिहार के अलग-अलग जिलों से आए चौकीदार और दफादार बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए हैं। ये लोग अपनी कई पुरानी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।
प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग पुश्तैनी नौकरी को बहाल करना और मानदेय यानी सैलरी में बढ़ोतरी करना है। इनके अलावा कई अन्य लंबित मांगें भी हैं जिन्हें लेकर ये लोग सरकार पर दबाव बना रहे हैं। यह प्रदर्शन थोड़ी ही देर में औपचारिक रूप से शुरू होने वाला है।
चौकीदारों और दफादारों का यह संघर्ष काफी पुराना है। इससे पहले 23 फरवरी 2026 को भी गांधी मैदान के पास ऐसा ही एक प्रदर्शन हुआ था, जिसमें पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी और लाठीचार्ज भी हुआ था। उस समय करीब 800 लोग जुटे थे और कई लोगों को हिरासत में लिया गया था।
इतना ही नहीं, सितंबर 2025 में भी इन कर्मचारियों ने अपने परिजनों को नौकरी देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकाला था। इन कर्मचारियों का कहना है कि वे पुलिस की मदद में काफी जोखिम उठाते हैं, इसलिए उनके परिवार की सुरक्षा और नौकरी की गारंटी जरूरी है। राज्य सरकार ने हाल ही में ‘सहयोग’ पोर्टल भी शुरू किया है ताकि आम लोगों की शिकायतों का निपटारा 30 दिनों के भीतर हो सके।