Bihar कैबिनेट का बड़ा फैसला, AIIMS पटना का होगा विस्तार और 4 शहरों में चलेगी रैपिड रेल

Bihar: बिहार सरकार ने राज्य के विकास के लिए खजाना खोल दिया है। कैबिनेट की बैठक में 22 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है, जिससे स्वास्थ्य, परिवहन और युवाओं के रोजगार को सीधा फायदा मिलेगा। इसमें एम्स पटना के विस्तार से लेकर चा

Bihar: बिहार सरकार ने राज्य के विकास के लिए खजाना खोल दिया है। कैबिनेट की बैठक में 22 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है, जिससे स्वास्थ्य, परिवहन और युवाओं के रोजगार को सीधा फायदा मिलेगा। इसमें एम्स पटना के विस्तार से लेकर चार नए रैपिड ट्रांजिट कॉरिडोर बनाने तक के बड़े फैसले शामिल हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए AIIMS पटना का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए दानापुर के मौजा-भूसौला में 26.76 एकड़ जमीन ली जाएगी, जिस पर करीब 348.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस विस्तार के बाद अस्पताल में 200 नए आईसीयू बेड जुड़ेंगे और सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का दायरा बढ़ेगा। साथ ही, गंभीर रूप से जले मरीजों के लिए स्किन स्टोरेज की सुविधा भी मिलेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर जमीन के कागजी काम पूरे करने को कहा है।

परिवहन के क्षेत्र में बिहार अब आधुनिक होने जा रहा है। सरकार पटना-मुजफ्फरपुर, पटना-बेगूसराय, पटना-आरा और पटना-गया रूट पर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) शुरू करेगी। इन रैपिड रेल की रफ्तार 160 से 180 किमी प्रति घंटा होगी। फिलहाल इसके लिए DPR और एनालिसिस रिपोर्ट तैयार करने की मंजूरी दी गई है, जिस पर 31.59 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

भागलपुर के लोगों के लिए भी राहत की खबर है। विक्रमशिला सेतु की मरम्मत और मजबूती के लिए कैबिनेट ने 126.25 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। आईआईटी पटना की टीम इसकी जांच कर रही है ताकि बेली ब्रिज को स्थायी रूप से ठीक किया जा सके।

बेरोजगार युवाओं के लिए मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना को अगले पांच साल तक जारी रखा जाएगा। अब 20 से 25 साल के बेरोजगार स्नातक युवा भी इस योजना का लाभ ले सकेंगे। पात्र युवाओं को नौकरी की तलाश के दौरान दो साल तक हर महीने 1000 रुपये का भत्ता मिलेगा। हालांकि, इस पैसे को पाने के लिए कौशल विकास का फ्री ट्रेनिंग कोर्स करना जरूरी होगा।