Bihar में BTSC ऑफिस के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, मेरिट लिस्ट से नाम हटने पर छात्रा की बिगड़ी तबीयत
Bihar: पटना में बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ऑफिस के बाहर एक्स-रे टेक्निशियन भर्ती के अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन 2025 की भर्ती के लिए जारी मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर किया
Bihar: पटना में बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ऑफिस के बाहर एक्स-रे टेक्निशियन भर्ती के अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन 2025 की भर्ती के लिए जारी मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर किया गया। प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा की हालत काफी खराब हो गई, जो भूख और प्यास की वजह से बार-बार बेहोश होकर रोती रही।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि उन्होंने 2025 की भर्ती परीक्षा पास की थी, लेकिन फिर भी उनका नाम मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया गया। अभ्यर्थी BTSC से इस बात का स्पष्ट जवाब मांग रहे हैं कि आखिर किस आधार पर उनके नाम हटाए गए। उनका कहना है कि बिना किसी ठोस कारण के उन्हें लिस्ट से बाहर रखकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत अप्रैल 2025 में हुई थी और लिखित परीक्षा 26 जून 2025 को आयोजित की गई थी। इससे पहले 15 जुलाई 2026 को भी छात्रों ने प्रदर्शन किया था, तब BTSC की ओएसडी प्रीति कुमारी ने आश्वासन दिया था कि परिणाम 17 जुलाई तक आ जाएंगे। हालांकि, अब जारी हुई मेरिट लिस्ट से कई अभ्यर्थी संतुष्ट नहीं हैं और पात्रता नियमों पर सवाल उठा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक 2025 की इस भर्ती में कुल 1240 पद खाली थे। वहीं, अगस्त 2026 में निकली एक अन्य नई अधिसूचना अलग पदों के लिए है, जिसका इस वर्तमान विरोध प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है।