Bihar में BPSC TRE-4 के जरिए 32,388 शिक्षकों की होगी भर्ती, परीक्षा पैटर्न में हुआ बड़ा बदलाव

Bihar: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। BPSC TRE-4 के माध्यम से कुल 32,388 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस बार सबसे बड़ा बदलाव परीक्षा के तरीके में किया गया है, अब अभ्यर्थियों को दो चरण

Bihar: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। BPSC TRE-4 के माध्यम से कुल 32,388 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस बार सबसे बड़ा बदलाव परीक्षा के तरीके में किया गया है, अब अभ्यर्थियों को दो चरणों से गुजरना होगा।

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 14 अगस्त 2026 को जारी अपने एग्जाम कैलेंडर में साफ किया है कि TRE-4 के लिए अब PT (प्रारंभिक परीक्षा) और उसके बाद Mains (मुख्य परीक्षा) आयोजित की जाएगी। पहले की भर्तियों में केवल एक बार लिखित परीक्षा होती थी, लेकिन अब नियम बदल गए हैं। मुख्य परीक्षा का पैटर्न क्या होगा, इसकी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी।

शिक्षा विभाग ने इन पदों की मांग BPSC को भेज दी है और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी पदों की संख्या की पुष्टि की है। शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी के मुताबिक इस भर्ती से स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

कक्षा स्तर पदों की संख्या
कक्षा 1-5 3,847
कक्षा 6-8 8,563
कक्षा 9-10 3,877
कक्षा 11-12 16,101

आधिकारिक नोटिफिकेशन अगस्त 2026 में आने की उम्मीद है और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी इसी महीने शुरू हो सकती है। आवेदन की अंतिम तारीख सितंबर 2026 तक रहने की संभावना है। जहाँ तक परीक्षा की तारीखों का सवाल है, BPSC ने फिलहाल PT एग्जाम की डेट को TBD (तय होना बाकी) रखा है। विज्ञापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही परीक्षा की तारीखें घोषित की जाएंगी।

पात्रता की बात करें तो कक्षा 1 से 8 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और कक्षा 9 से 12 के लिए 21 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के पास CTET या STET का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि तक संबंधित पेपर क्लियर होना चाहिए। बिहार के बाहर के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें सामान्य श्रेणी (General Category) में गिना जाएगा।