Bihar: BPSC 70वीं के 2nd टॉपर शशांक गौरव को CM सम्राट चौधरी ने दिया नियुक्ति पत्र, 2027 नए अफसरों की हुई तैनाती
Bihar: पटना में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 70वीं BPSC परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले दूसरे स्थान पर रहे टॉपर शशांक गौरव को उनका नि
Bihar: पटना में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 70वीं BPSC परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले दूसरे स्थान पर रहे टॉपर शशांक गौरव को उनका नियुक्ति पत्र दिया। शशांक गौरव को SDM के पद पर नियुक्त किया गया है।
इस समारोह में कुल 2027 सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए गए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नए अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पद केवल पद नहीं बल्कि सेवा की जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर दिया कि अधिकारियों की ईमानदारी से ही बिहार की प्रगति में बड़ा योगदान मिलेगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव भी मौजूद थे, जिन्होंने कहा कि 2005 में NDA सरकार बनने के बाद से राज्य में रोजगार के अवसरों में काफी बढ़ोतरी हुई है।
शशांक गौरव के बारे में जानकारी मिली है कि वह बिहार के सारण जिले के बनियापुर ब्लॉक स्थित पंचला सहितपुर पंचायत के रहने वाले हैं। उनकी इस सफलता से उनके गृह जिले में काफी खुशी का माहौल है। गौरतलब है कि 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का अंतिम परिणाम 20 जून 2026 को जारी किया गया था।
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बिहार की कमान संभालने पर बधाई दी। उन्होंने भरोसा जताया कि NDA की डबल इंजन सरकार के आने से बिहार के विकास की रफ्तार और तेज होगी। बता दें कि सम्राट चौधरी 15 अप्रैल 2026 को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने और वह इस पद पर पहुंचने वाले पहले BJP नेता हैं।