Bihar के बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया 2 करोड़ का दान, विदेशी मुद्रा में भी मिला बड़ा योगदान
Bihar/Bodhgaya : विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में भक्तों की गहरी आस्था एक बार फिर सामने आई है। मंदिर के दान पात्रों में जमा हुई राशि की गिनती गुरुवार को पूरी हुई, जिसमें कुल करीब दो करोड़ रुपये का दान मिला है। इस राशि में भ
Bihar/Bodhgaya : विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में भक्तों की गहरी आस्था एक बार फिर सामने आई है। मंदिर के दान पात्रों में जमा हुई राशि की गिनती गुरुवार को पूरी हुई, जिसमें कुल करीब दो करोड़ रुपये का दान मिला है। इस राशि में भारतीय और विदेशी दोनों तरह की मुद्राएं शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, दान की कुल राशि में लगभग 1.50 करोड़ रुपये भारतीय मुद्रा के हैं और करीब 50 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा मिली है। दान की गिनती का यह काम लगातार छह दिनों तक चला। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के लिए नजारथ उप समाहर्ता, बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति (BTMC) के सचिव, समिति के सदस्यों और मंदिर के पुजारियों की मौजूदगी में गिनती की गई।
गिनती पूरी होने के बाद इस पूरी रकम को भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बोधगया शाखा में BTMC के अधिकृत खाते में जमा करा दिया गया है।
इस बार विदेशी श्रद्धालुओं ने भी काफी उदारता दिखाई। सूत्रों के अनुसार, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम जैसे बौद्ध देशों के भक्तों ने विदेशी मुद्रा में बड़ा योगदान दिया है। इसके अलावा कई अन्य देशों की मुद्राएं भी मिली हैं, जिन्हें बैंकिंग नियमों के तहत जमा करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।