Bihar के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार
Bihar/Bhojpur : भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के जवान अक्षय कुमार को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जवान काफी समय से फरार चल
Bihar/Bhojpur : भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के जवान अक्षय कुमार को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जवान काफी समय से फरार चल रहा था, जिसे तकनीकी जांच और मोबाइल सर्विलांस की मदद से पकड़ा गया।
इस मामले की शुरुआत 17 जून 2026 को हुई थी जब भरत तिवारी एक मुठभेड़ में मारे गए थे। भरत की मां आशा देवी ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे ने हथियार फेंककर सरेंडर कर दिया था, लेकिन उसके बाद उसे गोली मार दी गई। भरत के भाई चंदन तिवारी ने भी दावा किया कि उन्होंने अक्षय कुमार को पहली गोली चलाते देखा था।
भोजपुर एसपी राज ने अक्षय कुमार की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बता दें कि आरोपी जवान पहले से ही निलंबित था और उसकी सरकारी पिस्टल भी जब्त की जा चुकी थी। वह STF की SOG टीम में तैनात था। हाल ही में भरत तिवारी के परिवार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर न्याय की मांग की थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया था।
इस पूरे मामले की जांच सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग कर रहा है। इस केस में तत्कालीन जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा और शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार को भी आरोपी बनाया गया था। वहीं, तत्कालीन जगदीशपुर एसडीओ संजीत कुमार को उनके पद से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग में भेज दिया गया है।