Bihar के भोजपुर में एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी का ब्रह्मभोज 30 जून को, 15 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद
Bihar/Bhojpur: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी की श्रद्धांजलि सभा और ब्रह्मभोज की तैयारियां बहुत बड़े स्तर पर चल रही हैं। परिवार और करीबी दोस्तों ने इस
Bihar/Bhojpur: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी की श्रद्धांजलि सभा और ब्रह्मभोज की तैयारियां बहुत बड़े स्तर पर चल रही हैं। परिवार और करीबी दोस्तों ने इस आयोजन के लिए पूरी तैयारी कर ली है। 30 जून को होने वाले इस कार्यक्रम में करीब 15 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है।
इतनी बड़ी भीड़ को देखते हुए भोजन की व्यवस्था भी बड़े पैमाने पर की जा रही है। खाना बनाने के लिए करजा, बिलौटी और ब्रह्मपुर इलाके के लगभग 100 हलवाई और 300 सहायक काम में जुटे हुए हैं। भोजन तैयार करने के लिए एलपीजी सिलेंडर और कोयले का इंतजाम किया गया है। बाहर से आने वाले मेहमानों की सुविधा के लिए आसपास के गांवों के करीब 500 स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही पीने के पानी के लिए टैंकर और बोतलबंद पानी की व्यवस्था भी की जा रही है।
भरत तिवारी के घर के पास एक बड़े इलाके में टेंट लगाया जा रहा है। बारिश की संभावना को देखते हुए कई जगह वाटरप्रूफ टेंट भी लगाए गए हैं ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। आयोजन की तैयारियों में भरत तिवारी के मामा भगवती पांडे, रिश्तेदार मंगल पांडे और गांव के समाजसेवी पंकज त्रिपाठी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
परिवार का कहना है कि उन्होंने किसी से कोई मदद नहीं मांगी है, लेकिन कई लोग अपनी मर्जी से सामग्री लेकर पहुंच रहे हैं, जिन्हें मना नहीं किया जा रहा है। इस बीच, गांव में हर दिन राजनेताओं का आना-जाना लगा हुआ है।