Bihar: भागलपुर के नवगछिया में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाबा विशुराउत पुल पर एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक (Highwa) ने मजदूरों से भरी पिकअप 407 को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई और छह
Bihar: भागलपुर के नवगछिया में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाबा विशुराउत पुल पर एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक (Highwa) ने मजदूरों से भरी पिकअप 407 को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई और छह लोग घायल हो गए। सभी मजदूर पटना में काम करके अपने घर लौट रहे थे।
हादसे में कौन हुए मृत और घायल
इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, जिनमें दो महिलाएं शामिल थीं। मरने वाले सभी लोग नवगछिया के मिल्की गांव के रहने वाले थे। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
| नाम |
स्थिति |
गांव/विवरण |
| संजो देवी (60) |
मृतक |
मिल्की, नवगछिया |
| करी देवी (55) |
मृतक |
मिल्की, नवगछिया |
| पंचू चौधरी (60) |
मृतक |
मिल्की, नवगछिया |
| फुदनी चौधरी (55) |
गंभीर घायल |
मायागंज अस्पताल रेफर |
| मनोज यादव (40) |
गंभीर घायल |
मायागंज अस्पताल रेफर |
| शोभा देवी |
गंभीर घायल |
मायागंज अस्पताल रेफर |
| चंपा देवी (40) |
घायल |
स्थानीय अस्पताल, नवगछिया |
| बेचनी देवी (50) |
घायल |
स्थानीय अस्पताल, नवगछिया |
पुलिस की कार्रवाई और हादसे की वजह
घटना की जानकारी मिलते ही Dial 112 की टीम और एसआई महेश कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को जब्त कर लिया है। ट्रैफिक स्टेशन ऑफिसर सुजीत कुमार वारसी ने बताया कि टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस अब CCTV फुटेज के जरिए उस अज्ञात ट्रक की तलाश कर रही है।
रास्ता बदलने की वजह से हुआ हादसा
परिजनों के मुताबिक, मजदूर पटना से वापस आ रहे थे। खगड़िया के पास भारी ट्रैफिक जाम होने की वजह से पिकअप ड्राइवर ने रास्ता बदल दिया था। वह आलमनगर, चौसा और कड़वा होकर नवगछिया पहुंचने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान बाबा विशुराउत पुल पर यह हादसा हो गया।