Bihar के बेगूसराय में पानी के छींटे को लेकर दो समुदायों में भिड़ंत, 9 लोग गिरफ्तार
Bihar/Begusarai: बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल गांव में पानी के छींटे पड़ने की मामूली बात पर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस विवाद में जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसमें छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। प्रशा
Bihar/Begusarai: बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल गांव में पानी के छींटे पड़ने की मामूली बात पर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस विवाद में जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसमें छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया है।
जानकारी के मुताबिक, यह विवाद 19 जून 2026 को शुरू हुआ था जब मोहम्मद मकसूद नाम के व्यक्ति के नहाने के दौरान बाइक से गुजर रहे अमर चौधरी पर पानी के छींटे पड़ गए। अगले दिन 20 जून को यह मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हिंसक भिड़ंत हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय के DM श्रीकांत शास्त्री और SP मनीष ने खुद गांव का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। उनके साथ DSP, SDO, CO और BDO भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। एक तरफ 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 4 को पकड़ा गया, वहीं दूसरी तरफ 16 लोगों पर BNS और SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कुल 9 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
22 जून तक जिला प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में कर लिया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर यकीन न करने की अपील की है। आगामी मोहर्रम को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है ताकि इलाके का माहौल न बिगड़े।