Bihar के सबसे आधुनिक पुल का नाम होगा दिनकर सेतु, विधानसभा से मिली मंजूरी; बेगूसराय के लोगों में खुशी

Bihar/Begusarai: बिहार के बेगूसराय और पटना के बीच बने नए सिक्स लेन पुल को अब ‘राष्ट्रकवि दिनकर सेतु’ के नाम से जाना जाएगा। बिहार विधानसभा ने 24 जुलाई 2026 को एक गैर सरकारी प्रस्ताव पास कर इस नाम की स्वीकृति द

Bihar/Begusarai: बिहार के बेगूसराय और पटना के बीच बने नए सिक्स लेन पुल को अब ‘राष्ट्रकवि दिनकर सेतु’ के नाम से जाना जाएगा। बिहार विधानसभा ने 24 जुलाई 2026 को एक गैर सरकारी प्रस्ताव पास कर इस नाम की स्वीकृति दे दी है। इस फैसले के बाद बेगूसराय के स्थानीय लोगों और साहित्य प्रेमियों में काफी खुशी का माहौल है।

तेघड़ा MLA रजनीश कुमार ने विधानसभा में यह प्रस्ताव रखा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। अब बिहार सरकार इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजेगी। पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने सदन में भरोसा दिलाया कि सरकार जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा करेगी।

यह पुल औंटा-सिमरिया सिक्स लेन ब्रिज है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अगस्त 2025 को किया था। उद्घाटन के समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा भी मौजूद थे। इस पुल का निर्माण 1,870 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से हुआ है।

यह पुल अपनी बनावट में बेहद खास है और एशिया के सबसे आधुनिक पुलों में गिना जाता है। इसकी लंबाई 1.86 किलोमीटर और चौड़ाई 34 मीटर है, जो इसे भारत का सबसे चौड़ा एक्सट्रोडोज्ड केबल-स्टेड ब्रिज बनाती है। यह नेशनल हाईवे 31 पर मोकामा के औंटा घाट को बेगूसराय के सिमरिया से जोड़ता है।

आम लोगों के लिए इस सेतु के खुलने से सफर काफी आसान हो गया है। पहले भारी वाहनों को करीब 100 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था, जो अब खत्म हो गया है। बेगूसराय से पटना की दूरी, जिसे तय करने में पहले 5 घंटे लगते थे, अब सिर्फ 1.5 से 2 घंटे में पूरी हो जाएगी। साथ ही, इससे सिमरिया धाम और राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मस्थली तक पहुंचना भी आसान होगा।