Bihar में सहायक प्राध्यापक भर्ती के नए नियमों पर बवाल, अभ्यर्थियों ने UGC नियमों के खिलाफ बताया ड्राफ्ट

Bihar: बिहार के विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) की नियुक्ति के लिए सरकार ने जो नया ड्राफ्ट तैयार किया है, उसे लेकर अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है। उम्मीदवारों का कहना है कि नए नियमों में कई ऐस

Bihar: बिहार के विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) की नियुक्ति के लिए सरकार ने जो नया ड्राफ्ट तैयार किया है, उसे लेकर अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है। उम्मीदवारों का कहना है कि नए नियमों में कई ऐसी बातें जोड़ी गई हैं जो उनके करियर और भविष्य के लिए नुकसानदेह हैं। इस वजह से अब अभ्यर्थी सरकार से इन नियमों में बदलाव की मांग कर रहे हैं।

बिहार लोक भवन द्वारा तैयार किए गए ‘Draft Statute-2026’ को राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति (Vice-Chancellors) को भेजा गया है। सरकार ने उनसे 10 दिनों के भीतर सुझाव मांगे हैं। इससे पहले 2025 का एक ड्राफ्ट तैयार किया गया था, जिसे अब वापस ले लिया गया है। अब इन सुझावों के बाद ही फाइनल नियम जारी होंगे।

अभ्यर्थियों की मुख्य आपत्ति इस बात पर है कि नियुक्ति को स्थायी के बजाय संविदा (Contractual) पर रखने का प्रावधान है। साथ ही, अधिकतम आयु सीमा को 55 वर्ष से घटाकर 40 वर्ष कर दिया गया है, जिससे कई पुराने उम्मीदवारों के आवेदन करने का मौका खत्म हो जाएगा। इसके अलावा, मेरिट लिस्ट तैयार करने में 10वीं और 12वीं के अंकों को जोड़ने के फैसले का भी विरोध हो रहा है।

शोध और डिग्री को लेकर भी विवाद है। अभ्यर्थियों के मुताबिक, रिसर्च पब्लिकेशन को हटा दिया गया है और PhD के लिए केवल 11 अंक रखे गए हैं, जबकि UGC के नियमों में इसके लिए 30 अंकों का प्रावधान है। साथ ही JRF और PhD को समान अंक देना भी अनुचित माना जा रहा है।

भर्ती प्रक्रिया में हुए बड़े बदलाव

नए ड्राफ्ट के अनुसार, अब चयन प्रक्रिया पूरी तरह बदल जाएगी। पहले जहां इंटरव्यू और एकेडमिक स्कोर का महत्व था, अब लिखित परीक्षा अनिवार्य होगी। पूरी चयन प्रक्रिया कुल 200 अंकों की होगी, जिसमें 175 अंक लिखित परीक्षा के और 25 अंक इंटरव्यू के होंगे। इंटरव्यू के दौरान एक ‘टीचिंग स्किल टेस्ट’ भी होगा, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। इस टेस्ट के 13 अंक होंगे और बाकी 12 अंक विषय ज्ञान और व्यक्तित्व के आधार पर दिए जाएंगे।

विवरण नया प्रावधान (Draft 2026)
कुल अंक 200
लिखित परीक्षा 175 अंक (UGC-NET सिलेबस पर आधारित)
इंटरव्यू 25 अंक (13 अंक टीचिंग टेस्ट + 12 अंक व्यक्तित्व)
न्यूनतम योग्यता मास्टर्स (55% अंक) + NET/SET/BET
अधिकतम आयु 40 वर्ष (1 जुलाई तक)
संभावित रिक्तियां 9100 से अधिक पद

बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन (BSUSC) जल्द ही 9100 से ज्यादा पदों के लिए विज्ञापन जारी कर सकता है, जिसकी उम्मीद जुलाई 2026 तक है। हालांकि, पटना यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अखिलेश कुमार जैसे विशेषज्ञों का मानना है कि भर्ती में देरी और उच्च शिक्षा में लगने वाले समय को देखते हुए अधिकतम आयु सीमा को बढ़ाने पर विचार करना चाहिए।