Bihar में सहायक प्रोफेसर के 3,687 पदों पर भर्ती शुरू, 15 जुलाई तक करें आवेदन

Bihar: बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक बड़ा मौका आया है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 3,687 पदों पर भर्ती निकाली है। ये नियुक्तियां संविदा के आधार पर होंगी। योग्य उम्मीदव

Bihar: बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक बड़ा मौका आया है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 3,687 पदों पर भर्ती निकाली है। ये नियुक्तियां संविदा के आधार पर होंगी। योग्य उम्मीदवार समर्थ पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती बिहार के अलग-अलग विश्वविद्यालयों और हाल ही में खुले 211 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों के लिए की जा रही है। आवेदन की प्रक्रिया 3 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक समर्थ पोर्टल (https://hedbiharrec.samarth.edu.in) पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

पात्रता की बात करें तो उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। SC, ST, EBC और BC (नॉन-क्रीमी लेयर) के साथ-साथ दिव्यांग उम्मीदवारों को अंकों में 5% की छूट मिलेगी। साथ ही UGC-NET या CSIR-NET पास होना जरूरी है। हालांकि, जिन लोगों ने UGC रेगुलेशन 2009 या 2016 के तहत पीएचडी की है या दुनिया की टॉप 500 क्यूएस रैंकिंग वाली यूनिवर्सिटी से पीएचडी की है, उन्हें नेट से छूट मिलेगी।

विवरण जानकारी
कुल पद 3,687
आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026
आयु सीमा 21 से 43 वर्ष (1 अगस्त 2026 तक)
चयन का आधार एकेडमिक स्कोर (88 अंक) और इंटरव्यू (12 अंक)
आवेदन पोर्टल https://hedbiharrec.samarth.edu.in

विषयवार पदों की संख्या की बात करें तो अंग्रेजी में सबसे ज्यादा 674 पद हैं। इसके बाद इतिहास में 662, हिंदी में 625, अर्थशास्त्र में 597, राजनीति विज्ञान में 596 और समाजशास्त्र में 533 पदों पर भर्ती होगी।

आयोग ने चयन प्रक्रिया का पूरा कैलेंडर भी जारी कर दिया है। आवेदन की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू की सूचना 17 से 18 जुलाई 2026 तक दी जाएगी। इंटरव्यू 20 से 27 जुलाई के बीच होंगे और योग्यता सूची 29 जुलाई 2026 को जारी होने की संभावना है। अंतिम आवंटन 1 अगस्त को होगा और चयनित उम्मीदवारों को 7 अगस्त 2026 तक जॉइन करना होगा।