Bihar में असिस्टेंट प्रोफेसर की 3687 पदों पर भर्ती, 15 जुलाई तक करें आवेदन, देखें पूरा शेड्यूल
Bihar: बिहार के सरकारी कॉलेजों में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका आया है. राज्य के 211 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में संविदा (contractual) आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर के 3687 पदों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं.
Bihar: बिहार के सरकारी कॉलेजों में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका आया है. राज्य के 211 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में संविदा (contractual) आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर के 3687 पदों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं. योग्य उम्मीदवार समर्थ (Samarth) पोर्टल के जरिए 15 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.
इस भर्ती प्रक्रिया को Bihar State University Service Commission (BSUSC) संभाल रहा है. आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 55% अंक हों. SC, ST, BC, EBC और PwD उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 50% रखी गई है. इसके अलावा उम्मीदवार का NET, SET पास होना या PhD की डिग्री होना जरूरी है. आवेदन करने वालों की उम्र 21 से 43 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसमें आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.
पदों का विवरण देखें तो अंग्रेजी में सबसे ज्यादा 674 पद हैं, जबकि इतिहास में 662, हिंदी में 635, अर्थशास्त्र में 597, राजनीति विज्ञान में 596 और समाजशास्त्र में 533 पदों पर भर्ती होनी है. चयन प्रक्रिया पूरी तरह इंटरव्यू पर आधारित होगी. आवेदन की स्क्रीनिंग के बाद 17 और 18 जुलाई को इंटरव्यू लेटर जारी किए जाएंगे. इंटरव्यू 20 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक चलेंगे और अंतिम मेरिट लिस्ट 29 जुलाई को जारी होगी. चयनित उम्मीदवारों को 7 अगस्त 2026 तक कॉलेज में जॉइन करना होगा.
इसके साथ ही एक और बड़ी खबर यह है कि BSUSC जल्द ही एक और बड़ी भर्ती की घोषणा कर सकता है. उम्मीद है कि 5-6 जुलाई तक लगभग 9152 पदों के लिए नोटिफिकेशन आएगा, जिसमें 6,656 टीचिंग और 2,496 नॉन-टीचिंग पद शामिल होंगे. हाल ही में राज्यपाल की मंजूरी के बाद 1 जुलाई से असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के नए नियम भी लागू हो गए हैं, जिससे चयन प्रक्रिया में और पारदर्शिता आएगी.