Bihar में दाखिल-खारिज के लिए अब देने होंगे 200 रुपये, 30 हजार गरीबों को मिलेगा जमीन का पर्चा

Bihar: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में 21 जुलाई 2026 को सात महत्वपूर्ण बिल पास किए गए हैं। इन नए कानूनों का सीधा असर आम जनता की जमीन, व्यापार और ऑनलाइन गेमिंग पर पड़ेगा। सरकार ने जमीन के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया में बद

Bihar: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में 21 जुलाई 2026 को सात महत्वपूर्ण बिल पास किए गए हैं। इन नए कानूनों का सीधा असर आम जनता की जमीन, व्यापार और ऑनलाइन गेमिंग पर पड़ेगा। सरकार ने जमीन के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया में बदलाव के साथ-साथ भूमिहीनों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है।

बिहार भूमि दाखिल-खारिज संशोधन विधेयक 2026 के तहत अब दाखिल-खारिज (Mutation) के लिए आवेदन करने पर 200 रुपये की फीस देनी होगी। यह शुल्क शुरुआती याचिका, अपील और रिवीजन एप्लीकेशन सभी पर लागू होगा। यह पैसा सीधे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के खाते में जाएगा। बता दें कि यह फीस मौजूदा कोर्ट फीस और स्टाम्प ड्यूटी के अलावा होगी और सरकार भविष्य में इसे घटा या बढ़ा सकती है।

वहीं, कृषि भूमि को गैर-कृषि कार्यों के लिए इस्तेमाल करने की प्रक्रिया को आसान बना दिया गया है। बिहार कृषि भूमि (गैर कृषि प्रयोजनों के लिए सम्परिवर्तन) (निरसन) विधेयक 2026 के जरिए 2010 के पुराने कानून को खत्म कर दिया गया है। अब लोग अपनी खेती की जमीन पर दुकान, फैक्ट्री या बिजनेस सेटअप करने के लिए बिना किसी कन्वर्जन फीस के काम कर सकेंगे, जिससे राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

गरीबों के लिए ‘अभियान बसेरा-2’ के तहत एक बड़ा कदम उठाया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जयसवाल ने बताया कि 15 अगस्त 2026 को राज्य के 30 हजार पात्र भूमिहीन परिवारों को वासभूमि का बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। सभी जिलाधिकारियों को 31 जुलाई 2026 तक लाभार्थियों की लिस्ट फाइनल करने का निर्देश दिया गया है। पारदर्शिता के लिए यह पूरी प्रक्रिया ‘अभियान बसेरा पोर्टल’ के जरिए ऑनलाइन होगी।

इनके अलावा विधानसभा में कुछ और अहम बिल भी पास हुए हैं, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है:

बिल का नाम मुख्य प्रावधान
बिहार जुआ (प्रतिषेध) विधेयक 2026 ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी पर रोक, 7 साल तक की जेल और 10 लाख तक जुर्माना
Bihar GST (संशोधन) विधेयक 2026 वस्तु एवं सेवा कर नियमों में बदलाव
Bihar Sugar Undertakings (संशोधन) विधेयक 2026 चीनी मिलों के अधिग्रहण से जुड़े नियमों में बदलाव
Bihar Medical (संशोधन) विधेयक 2026 मेडिकल क्षेत्र से जुड़े नियमों में संशोधन
Bihar Nurses Registration (संशोधन) विधेयक 2026 नर्स रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बदलाव