Bihar के 3 कलाकारों को मिला संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
Bihar: बिहार के तीन कलाकारों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का लोहा मनवाया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम
Bihar: बिहार के तीन कलाकारों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का लोहा मनवाया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान वर्ष 2024 और 2025 के लिए दिया गया है, जिसमें देशभर के कुल 108 कलाकार शामिल थे।
बिहार के गया जिले के ईश्वरपुर गांव के पंडित कृष्ण मोहन पाठक को साल 2025 के लिए हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत (ध्रुपद) के क्षेत्र में उनके शानदार योगदान के लिए यह पुरस्कार मिला है। पंडित पाठक के परिवार में ध्रुपद गायन की एक लंबी परंपरा रही है और उनके परदादा, दादा और पिता भी इसी कला से जुड़े थे।
संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार उन गुरुओं और विद्वानों को दिया जाता है जिन्होंने संगीत, नृत्य और रंगमंच जैसे क्षेत्रों में निरंतर उपलब्धि हासिल की हो। इस पुरस्कार के तौर पर कलाकार को 1 लाख रुपये नकद, एक ताम्रपत्र और एक अंगवस्त्रम दिया जाता है। वहीं, अकादमी का सर्वोच्च सम्मान ‘अकादमी रत्न’ फेलोशिप है, जिसमें 3 लाख रुपये की राशि मिलती है।
समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोक संस्कृति को बचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश की लोक कलाएं धीरे-धीरे खत्म हो रही हैं, इसलिए इनका दस्तावेजीकरण करना और इन्हें जीवित रखना बहुत जरूरी है। राष्ट्रपति ने वरिष्ठ कलाकारों से आग्रह किया कि वे अगली पीढ़ी को इन कलाओं का प्रशिक्षण दें ताकि हमारी विरासत सुरक्षित रहे।