Bihar: बिहार सरकार राज्य में पाइप से गैस यानी पीएनजी कनेक्शन के विस्तार पर तेजी से काम कर रही है. सरकार का लक्ष्य है कि बहुत जल्द बिहार के करीब 4 लाख घरों में पाइप के जरिए गैस की सुविधा उपलब्ध कराई जाए. खाद्य एवं उपभोक्त
Bihar: बिहार सरकार राज्य में पाइप से गैस यानी पीएनजी कनेक्शन के विस्तार पर तेजी से काम कर रही है. सरकार का लक्ष्य है कि बहुत जल्द बिहार के करीब 4 लाख घरों में पाइप के जरिए गैस की सुविधा उपलब्ध कराई जाए. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने इस योजना को लेकर नई जानकारी साझा की है जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है.
पीएनजी कनेक्शन के विस्तार के लिए क्या है तैयारी
बिहार में अभी कुल 99,346 पीएनजी कनेक्शन एक्टिव मोड में काम कर रहे हैं. सरकार ने इस नेटवर्क को और बड़ा बनाने के लिए 6 अलग-अलग कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपी है. अब उपभोक्ता घर बैठे मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना केवाईसी पूरा कर सकते हैं. इससे पाइप वाली गैस का कनेक्शन लेना काफी आसान हो जाएगा और लोगों को ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने होंगे.
गैस आपूर्ति और कालाबाजारी पर सरकार का एक्शन
मंत्री लेशी सिंह ने बताया कि राज्य में गैस सिलिंडर की सप्लाई सही तरीके से चलती रहे इसके लिए विभाग पूरी तरह सतर्क है. गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है. इसके साथ ही मंत्री ने जानकारी दी कि धान की खरीद अपने लक्ष्य के काफी करीब पहुँच गई है और अब सरकार ने गेहूं व मसूर की खरीद प्रक्रिया भी शुरू करने का फैसला लिया है.