Bihar: बिहार के सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) ने सत्र 2026-28 के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जो छात्र एडमिशन के लिए आव
Bihar: बिहार के सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) ने सत्र 2026-28 के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जो छात्र एडमिशन के लिए आवेदन किए थे, वे अब OFSS पोर्टल पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं और अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिशन और स्लाइड-अप की तारीखें क्या हैं?
तीसरी मेरिट लिस्ट 11 जून 2026 को जारी की गई है। जिन छात्रों का नाम इस लिस्ट में आया है, उन्हें 11 जून से 14 जून 2026 के बीच अपने आवंटित स्कूल में जाकर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसी दौरान स्लाइड-अप का विकल्प भी खुला रहेगा, जिससे छात्र बेहतर कॉलेज पाने की कोशिश कर सकते हैं। समय सीमा खत्म होने के बाद सीट रद्द हो सकती है।
एडमिशन के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी होंगे?
स्कूल में रिपोर्ट करते समय छात्रों को अपने साथ कुछ जरूरी कागजात ले जाने होंगे। इसमें 10वीं की मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC), माइग्रेशन सर्टिफिकेट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट और जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) शामिल हैं। इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो और सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी भी साथ रखनी होगी।
अब तक का एडमिशन टाइमलाइन क्या रहा है?
| इवेंट |
तारीख |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू |
8 अप्रैल 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि |
25 अप्रैल 2026 |
| पहली मेरिट लिस्ट |
5 मई 2026 |
| दूसरी मेरिट लिस्ट |
29 मई 2026 |
| तीसरी मेरिट लिस्ट |
11 जून 2026 |
| तीसरी मेरिट एडमिशन |
11 से 14 जून 2026 |
Frequently Asked Questions (FAQs)
तीसरी मेरिट लिस्ट कहाँ से चेक करें?
छात्र बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ofssbihar.net पर जाकर अपनी डिटेल्स डालकर तीसरी मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं और इंटिमेशन लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिशन के लिए कितनी फीस देनी होगी?
OFSS के माध्यम से आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी (General/OBC/SC/ST) के छात्रों के लिए 350 रुपये की समान आवेदन फीस रखी गई है।