Bihar के 11 प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा में बदलाव, अब BSAP संभालेगी कमान

Bihar: राज्य के 11 बड़े धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को अब और मजबूत किया गया है. बिहार सरकार ने इन महत्वपूर्ण जगहों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी Bihar Special Armed Police (BSAP) को सौंप दी है. गृह विभ

Bihar: राज्य के 11 बड़े धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को अब और मजबूत किया गया है. बिहार सरकार ने इन महत्वपूर्ण जगहों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी Bihar Special Armed Police (BSAP) को सौंप दी है. गृह विभाग द्वारा जारी नई अधिसूचना के बाद यह आदेश तुरंत लागू कर दिया गया है.

यह पूरा फैसला Bihar Special Armed Police Act, 2021 के नियमों के तहत लिया गया है. गृह विभाग (Special Branch) ने 27 जुलाई 2026 को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया. सरकार का मुख्य मकसद इन स्थलों पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा बढ़ाना और भीड़ को बेहतर तरीके से मैनेज करना है. इससे आपातकालीन स्थितियों से निपटने में भी मदद मिलेगी.

नए नियमों के मुताबिक, इन स्थलों पर तैनात हवलदार से ऊपर रैंक के BSAP जवानों को विशेष अधिकार दिए गए हैं. उन्हें Bihar Special Armed Police Act, 2021 की धारा 7, 8 और 9 के तहत शक्तियां मिली हैं, ताकि वे सुरक्षा जांच और भीड़ नियंत्रण जैसे काम प्रभावी ढंग से कर सकें. गृह विभाग ने इस आदेश की जानकारी पुलिस मुख्यालय और संबंधित आईजी (IG) को दे दी है.

जिन 11 स्थलों की सुरक्षा अब BSAP के पास होगी, उनकी लिस्ट नीचे दी गई है:

जिला/स्थान स्थल का नाम
सीतामढ़ी पुनौरा धाम मंदिर और बाघी धाम
वैशाली बुद्ध अवशेष स्तूप
सारण हरिहरनाथ मंदिर, सोनपुर
गया विष्णुपद मंदिर
पटना तख्त श्री हरिमंदिर साहिब और महावीर मंदिर
राजगीर विश्व शांति स्तूप
नालंदा प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष
भागलपुर विक्रमशिला विश्वविद्यालय के अवशेष
सासाराम शेर शाह सूरी का मकबरा