MP के भिंड में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटी कार, लखनऊ से घर लौट रहे युवक की मौत

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में 29 साल के युवक कमलेश बघेल की जान चली गई। हादसा फूफ थाना क्षेत्र के फौजी धर्म कांटा के सामने सुबह करीब 3:30 बजे हुआ जब युवक लखनऊ से अ

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में 29 साल के युवक कमलेश बघेल की जान चली गई। हादसा फूफ थाना क्षेत्र के फौजी धर्म कांटा के सामने सुबह करीब 3:30 बजे हुआ जब युवक लखनऊ से अपने घर लौट रहा था।

जानकारी के मुताबिक, कमलेश बघेल अपनी कार से लखनऊ से अपने गांव बडेरा (थाना गोहद) जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कमलेश कार में बुरी तरह फंस गए थे और एक भारी वाहन का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने कमलेश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फूफ थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी वाहन की तलाश जारी है।

इस बीच मृतक के बाबा रूपसिंह बघेल ने पुलिस को बताया कि कमलेश के हाथों में तीन सोने की अंगूठियां थीं और जेब में कुछ नकदी थी, जो हादसे के बाद लापता हैं। परिवार ने पुलिस प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।