Bihar : राजगीर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। IRCTC की भारत गौरव ट्रेन 11 मई 2026 को राजगीर से रवाना होगी। यह यात्रा 11 रात और 12 दिनों की होगी, जिसमें यात्री देश के कई प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों और धार्मिक स्थलों के दर्शन क
Bihar : राजगीर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। IRCTC की भारत गौरव ट्रेन 11 मई 2026 को राजगीर से रवाना होगी। यह यात्रा 11 रात और 12 दिनों की होगी, जिसमें यात्री देश के कई प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों और धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। इस ट्रेन का मकसद लोगों को अपने देश की संस्कृति से जोड़ना और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देना है।
यात्रा का रूट और किन स्टेशनों से चढ़ सकेंगे यात्री
यह ट्रेन मुख्य रूप से राजगीर से चलेगी, लेकिन बिहार और झारखंड के कई अन्य स्टेशनों से भी यात्री इसमें सवार हो सकते हैं। इसमें पटना, गया, बक्सर, बिहार शरीफ, रांची, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, मुरी, झांसगुड़ा, राउरकेला और दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जैसे स्टेशन शामिल हैं।
कौन से धार्मिक स्थलों के होंगे दर्शन
इस यात्रा के दौरान यात्री कई महत्वपूर्ण मंदिरों और ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करेंगे, जिनकी लिस्ट नीचे दी गई है:
- महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन)
- ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (ओंकारेश्वर)
- सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (सोमनाथ)
- श्री द्वारकाधीश मंदिर और श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग (द्वारका)
- साईं दर्शन (शिर्डी)
- त्रयंवकेश्वर ज्योतिर्लिंग (नाशिक)
- घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग (औरंगाबाद)
टिकट का किराया और मिलने वाली सुविधाएं
ट्रेन में कुल 578 यात्रियों के लिए जगह होगी। इसमें स्लीपर, थर्ड एसी और सेकंड एसी के कोच होंगे। यात्रियों के लिए होटल में रुकना, खाना, स्थानीय गाड़ी और गाइड की सुविधा पैकेज में ही शामिल है। हर कोच में सुरक्षा गाइड और मेडिकल स्टाफ भी तैनात रहेगा।
| कोच का प्रकार |
किराया (प्रति व्यक्ति) |
| स्लीपर क्लास |
₹23,315 |
| थर्ड एसी (3rd AC) |
₹41,570 |
| सेकंड एसी (2nd AC) |
₹50,410 |
इच्छुक यात्री अपनी टिकट IRCTC की वेबसाइट या अधिकृत एजेंट के जरिए बुक कर सकते हैं।