Bhagalpur में महिला पर केरोसिन छिड़ककर जलाने की कोशिश, पति ने दिया तीन तलाक; केस दर्ज
Bihar/Bhagalpur: नाथनगर इलाके में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और हद तो तब हो गई जब पति ने उसे केरोसिन तेल डालकर जलाने की कोशिश की
Bihar/Bhagalpur: नाथनगर इलाके में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और हद तो तब हो गई जब पति ने उसे केरोसिन तेल डालकर जलाने की कोशिश की और तीन तलाक दे दिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना की जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शादी 12 सितंबर 2020 को मो. एजाज अंसारी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही दहेज के लिए उसे परेशान किया जाने लगा। साल 2024 में एक पंचायत के जरिए मामला सुलझाया गया था, जिसके बाद महिला अपने ससुराल वापस गई थी। इसके बाद जून 2026 में महरमा इमारत-ए-शरिया, नाथनगर के जरिए भी समझौता कराने की कोशिश हुई, लेकिन प्रताड़ना कम नहीं हुई।
पीड़िता ने बताया कि 30 जून की रात करीब 11 बजे दो लाख रुपये की दहेज मांग को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान उसके पति ने कथित तौर पर उसे तीन तलाक दे दिया और केरोसिन छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। इस मामले में मो. एजाज अंसारी के साथ उसके सास, ससुर और अन्य दो ससुराल वालों को नामजद किया गया है।
नाथनगर पुलिस स्टेशन के कार्यवाहक SHO मुलयम सिंह यादव ने बताया कि महिला की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की सच्चाई की जांच कर रही है और जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कानूनन तौर पर इंस्टेंट ट्रिपल तलाक अवैध है और इसके लिए पति को तीन साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है।