Bihar : भागलपुर की लाइफलाइन माना जाने वाला विक्रमशिला सेतु इन दिनों तकनीकी दिक्कतों से जूझ रहा है। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने सेतु और वहां बन रहे समानांतर फोरलेन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल की हालत
Bihar : भागलपुर की लाइफलाइन माना जाने वाला विक्रमशिला सेतु इन दिनों तकनीकी दिक्कतों से जूझ रहा है। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने सेतु और वहां बन रहे समानांतर फोरलेन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल की हालत देखकर चिंता जताई और अधिकारियों को जल्द से जल्द मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं।
विक्रमशिला सेतु में क्या हैं तकनीकी खामियां?
निरीक्षण के दौरान सचिव पंकज कुमार पाल ने पाया कि सेतु के एक्सपेंशन जॉइंट और बेयरिंग में खराबी आ गई है। इन तकनीकी खामियों की वजह से पुल के रखरखाव पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सचिव ने स्पष्ट आदेश दिया है कि इन कमियों को तुरंत ठीक किया जाए ताकि लोगों को आवाजाही में कोई खतरा न हो।
फोरलेन पुल के निर्माण में देरी पर क्या एक्शन होगा?
गंगा नदी पर बन रहे नए फोरलेन पुल के काम की रफ्तार धीमी होने पर सचिव ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि काम में अब और ढिलाई नहीं चलेगी।
- निर्माण एजेंसी को मई 2027 तक हर हाल में काम पूरा करना होगा।
- यदि समय सीमा तक पुल तैयार नहीं हुआ, तो एजेंसी को पुराने सेतु के रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी।