Bhagalpur में नीट पेपर लीक को लेकर बवाल, तिलकामांझी चौक पर पथराव और तोड़फोड़; 20 लोग हिरासत में

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर शहर के सबसे व्यस्त तिलकामांझी चौक पर शनिवार को भारी हंगामा हुआ। नीट (NEET) पेपर लीक मामले और बिहार बंद के दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। इस दौरान उपद्रवियों ने पु

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर शहर के सबसे व्यस्त तिलकामांझी चौक पर शनिवार को भारी हंगामा हुआ। नीट (NEET) पेपर लीक मामले और बिहार बंद के दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों और मीडियाकर्मियों पर पथराव किया और सरकारी व निजी संपत्तियों को काफी नुकसान पहुँचाया।

यह घटना शनिवार 25 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई और 2 बजे तक पूरे इलाके में अफरा-तफरी मची रही। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए और पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, शाम तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आने के बाद प्रदर्शन शांत हो गया।

जिलाधिकारी (DM) अलंकृता पांडे और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमोद कुमार यादव ने संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए उपद्रवियों की पहचान कर रही है। अब तक 20 से ज्यादा आरोपियों की पहचान की गई है और 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी और निजी संपत्तियों के नुकसान की भरपाई दोषियों से ही कराई जाएगी और जरूरत पड़ने पर उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। एसएसपी ने उन दुकानों की भी तलाशी लेने के आदेश दिए हैं जहां उपद्रवी छात्रों ने शरण ली थी। साथ ही संदिग्ध लोगों के मोबाइल की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि अगर इस हिंसा के पीछे किसी राजनेता या अन्य व्यक्ति का हाथ पाया गया, तो उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा। पूरे मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी न फैलाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें। रविवार 26 जुलाई को होने वाले संभावित जुलूसों पर भी पुलिस की पैनी नजर है।