Bhagalpur में बिना डॉक्टर के चल रहा था सूर्या नर्सिंग होम, प्रशासन ने छापेमारी कर किया सील
Bhagalpur: सरायगढ़ इलाके में प्रशासन ने एक बड़े एक्शन में सूर्या नर्सिंग होम को सील कर दिया है। यह नर्सिंग होम सरकारी मानकों को ताक पर रखकर चलाया जा रहा था और यहाँ कोई योग्य डॉक्टर भी मौजूद नहीं था। जिला मजिस्ट्रेट के नि
Bhagalpur: सरायगढ़ इलाके में प्रशासन ने एक बड़े एक्शन में सूर्या नर्सिंग होम को सील कर दिया है। यह नर्सिंग होम सरकारी मानकों को ताक पर रखकर चलाया जा रहा था और यहाँ कोई योग्य डॉक्टर भी मौजूद नहीं था। जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर की गई इस छापेमारी में स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी पाई गई।
छापेमारी के दौरान बीडीओ अच्युतानंद, सीओ कुणाल गौरव, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रभूषण मंडल और भपटियाही थाने की एसआई वर्षा कुमारी मौजूद थीं। जांच में पता चला कि अस्पताल बिना डॉक्टर के संचालित हो रहा था और यहाँ जरूरी सुविधाएं भी नहीं थीं। इस दौरान नर्सिंग होम में दो महिला मरीज भर्ती मिलीं, जिनमें से एक ने बच्चे को जन्म दिया था और दूसरी का गर्भाशय का ऑपरेशन हुआ था। अधिकारियों ने दोनों मरीजों की जानकारी ली।
प्रशासन ने नर्सिंग होम के कुल आठ कमरों को सील कर दिया है। साथ ही, ऑपरेशन से जुड़ी दवाइयां जब्त की गईं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। ड्रग इंस्पेक्टर सरफराज आलम ने दवाओं की जब्ती की प्रक्रिया पूरी की। जब अधिकारियों ने नर्सिंग होम के संचालक ललन कुमार से जरूरी दस्तावेज मांगे, तो वह उन्हें पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने ललन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई।